फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: need to be protected from air pollution in Corona period

जालौनः कोरोना काल में वायु प्रदूषण से भी बचाव की जरूरत

Tue, 08 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: need to be protected from air pollution in Corona period
उरई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी एहतियात बरते जा रहे हैं, वहीं वातावरण में बढ़ता प्रदूषण इस संक्रमण को और बढ़ा रहा है। पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आज वायु प्रदूषण सप्ताह के अंतर्गत अपर निदेशक डा. वीके सिन्हा की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने कहा कि हम भोजन के बिना तो कुछ दिन जीवित रह सकते हैं लेकिन वायु के बिना बिलकुल नहीं रह सकते है। वायु प्रदूषण से टीबी, अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम स्कूल खुलने के बाद सभी बच्चों का कोविड टेस्ट करने के साथ ही वायु प्रदूषण के प्रभाव और उसे रोकने के तरीके के बारे में बताएगी। संयुक्त निदेशक डॉ रेखारानी ने कहा कि वायु प्रदूषण के प्रभाव से शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य को बचाना है। बचपन से शुरू करे तो वायु प्रदूषण का खतरा सबसे अधिक गर्भस्थ शिशु और मां पर पड़ता है। सिफ्सा एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वायु प्रदूषण के प्रभावों और इसको कैसे रोक सकते है, इसके बारें में बताया। यह सप्ताह 12 सितंबर तक मनाया जाएगा। वेबिनार में मंडलीय क्वालिटी सलाहकार डॉ राजेश पटेल के अलावा जिलों के नोडल अधिकारी, डीसीपीएम, एचईआईओ, बीसीपीएम, चिकित्सा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed