{"_id":"616ed4c4c1c4834c4e695c4d","slug":"jalaun-just-before-assembly-elections-former-block-chief-left-bjp-and-joined-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन
Tue, 19 Oct 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:56 PM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दल बदलने का काम शुरु हो गया। मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को भाजपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित पार्टी छोड़करर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सपा विधायक मनोज पांडे सुदामा को लेकर लखनऊ पहुंचे।
जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के सपा में आने से उनकी कालपी विधानसभा से दावेदारी की अटकलें भी तेज हो गई है। बताते चलें कि पूर्व ब्लाक पहले भी समाजवादी पार्टी में थे और वह जिले के सपा पदाधिकारी भी रह चुके हैं।
सपा में रहने के बाद भी सुदामा भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते रहे हैं। जिसके चलते 2018 में सुदामा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले कुछ महीनों से कालपी प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) की तैयारियों के चलते भी सुदामा युवाओं में खासे लोकप्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
कालपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल की कालपी सीट पर हुई सभाओं के तुरंत बाद ही सुदामा का भाजपा छोड़ सपा में शामिल होना उनकी दावेदारी की अटकलों को और हवा दे रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री हरिओम, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के बाद सुदामा का सपा में शामिल होना पार्टी के प्रति बढ़ता रुझान ही दशा रहा है।