फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Jam on death of jawan, demanding martyrdom and compensation

जालौन: फौजी का शव पहुंचने पर हाईवे पर लगाया जाम, शहादत और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:39 PM IST
सार

गांव में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जवान को गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कराया गया। एडीएम का कहना है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेगा। 

विज्ञापन
Jalaun: Jam on death of jawan, demanding martyrdom and compensation
जवान के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरई निवासी अंकित जादौन की शुक्रवार की रात मौत हो गई थी। सोमवार को राजौरी से प्राइवेट वाहन से शव यहां पहुंचा। परिजनों ने जवान के शव को राजकीय सम्मान और शहीद का दर्जा देने व सेना से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ जोल्हूपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भीड़ को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान लगभग 45 मिनट तक जाम लगा रहा। बाद में दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


गांव बैरई निवासी शिव शंकर के पुत्र अंकित जादौन की शुक्रवार की रात राजौरी में तैनाती के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। अंकित 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। राजपूताना रायफल्स 69 की टुकड़ी में बतौर जवान कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जवान का शव एक सूबेदार के साथ प्राइवेट वाहन से कालपी कोतवाली पहुंचा तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए। इस पर कोतवाली पुलिस असमंजस में पड़ गई।

इसी बीच कोतवाली में परिजनों के साथ एकत्र ग्रामीणों की भीड़ हाईवे स्थित जोल्हूपुर मोड़ पहुंच गई और जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर  एसडीएम केके सिंह व सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाना शुरू किया।

कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह ने पहुंचकर डीएम प्रियंका निरंजन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन राजकीय सम्मान को राजी हो गया। तब तक अपर जिलाधिकारी पूनम निगम व एएसपी राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच चुके थे।

आखिर में ग्रामीणों को प्रशासन की मंशा से अवगत कराया गया, तब जाकर लगभग 45 मिनट बाद जाम खत्म हुआ। फिर परिजन तिरंगे में लिपटाकर अंकित का शव लेकर गांव रवाना हुए। रास्ते में शव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

गांव में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जवान को गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कराया गया। एडीएम का कहना है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेगा। वहीं, जवान की मौत के बारे में कोई भी नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed