फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Get kharanja construction work completed in the cowsheds soon

जालौनः गोशालाओं में जल्द पूरा कराएं खरंजा निर्माण कार्य

Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Get kharanja construction work completed in the cowsheds soon
जालौन। गोशालाओं में खड़ंजा का निर्माण कार्य समय से पूरा कराएं। यदि कोई समस्या आती है तो अवगत कराएं। यह निर्देश बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने ग्राम पंचायत सचिवों को दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने खंड विकास कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि गोशालाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतें मिल रहीं हैं कि गोशालाओं का संचालन सही नहीं हो रहा है। जिन गोशालाओं में खड़ंजा नहीं है अथवा अन्य कोई कार्य शेष है, उन्हें तत्काल पूरा कराएं। जिन गोशालाओं में खड़ंजे बिछने हैं, वहां खड़ंजों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस समय खेतों में फसल खड़ी है।
विज्ञापन

अन्ना जानवरों की समस्या से किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में ग्राम प्रधान के साथ ही गांव के लोगों का भी सहयोग लें। यदि कहीं कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी उन्हें दें। वह समस्या का मौके पर जाकर समाधान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed