{"_id":"5f91c4778ebc3e9bdd1f71dc","slug":"jalaun-fractures-in-railway-track-trains-evacuated-by-vigilance-order-orai-news-knp589993599","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौनः रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर, सतर्कता आदेश देकर निकाली गई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौनः रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर, सतर्कता आदेश देकर निकाली गई ट्रेनें
विज्ञापन
-रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर।
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एट भुआ रेलवे सेक्शन के बीच गेट नंबर 172 धगुवा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया। ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने इसे देखकर अधिकारियों को सूचना दी। इसके चलते दो यात्री ट्रेनों सहित आठ ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। करीब सात घंटे यातायात प्रभावित रहा।
गुरुवार की सुबह 10.15 बजे एट भुआ रेलवे सेक्शन में रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने रेलवे क्रासिंग नंबर 172 के पास कानपुर से झांसी जाने वाले ट्रैक (अप लाइन) में फ्रैक्चर देखकर इसकी सूचना पीडब्लूआई नारायण कुमार को दी। इस पर हड़कंप मच गया। इसके बाद 10.24 बजे कानपुर से झांसी जाने वाली वाली को भुआ रेलवे स्टेशन पर रोककर स्टेशन मास्टर ने दस की स्पीड का सतर्कता आदेश देकर रवाना किया। इसके अलावा लखनऊ से पुणे जाने वाली एक्सप्रेस, बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली 02521 राप्तीसागर एक्सप्रेस को भी सतर्कता आदेश देकर गंतव्य को रवाना किया गया। इसके साथ पांच अन्य मालगाड़ियों को भी सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 5.20 बजे ट्रैक में आई खराबी में वेल्डिंग कर ठीक किया। पीडब्लूआई नारायण कुमार ने बताया कि सर्दी की वजह से ट्रैक की वेल्डिंग खुल गई थी। जिसे ठीक करा दिया गया है। ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। फ्रैक्चर की जगह पर सतर्कता पट्टी बांधकर स्पीड कम करके ट्रेनें निकाली गई।
सिग्नल फेल होने के कारण 15 मिनट खड़ी रहीं ट्रेनें
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर सिग्नल फेल होने के कारण झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा जनसाधारण और मालगाड़ी को मैनुअल सिग्नल देकर रवाना किया गया। करीब 11 बजे जब सिग्नल ठीक हो गए तब यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को उरई भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर इंटरसिटी की क्रासिंग के लिए जब उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को रेलवे क्रासिंग बंद करने के लिए कहा। सुबह साढ़े सात बजे गेटमैन रेलवे क्रासिंग बंद कर रहा था, तभी सिग्नल फेल हो गए। इसी बीच झांसी की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी हो गई। इस पर गेटमैन ने मैनुअल सिग्नल देकर 15 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया। इसके अलावा मुंबई से छपरा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 02598 और एक मालगाड़ी को भी मैनुअल सिग्नल देकर निकाला गया। इसके बाद सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय सगरवाल के नेतृत्व में टीम ने सिग्नल ठीक किए। तब जाकर करीब साढ़े तीन घंटे बाद 11 बजे सिग्नल बहाल हो पाए। इंजीनियर ने बताया कि रिले रूम में तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल गड़बड़ा गए थे। जिसे ठीक कर लिया गया है।