{"_id":"616a637f4e32372c82633516","slug":"jalaun-elderly-died-due-to-bullet-fired-during-weapon-worship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: शस्त्र पूजन में प्रधान ने बंदूक से की फायरिंग, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: शस्त्र पूजन में प्रधान ने बंदूक से की फायरिंग, किसान की मौत
Sat, 16 Oct 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:35 PM IST
सार
जालौन जिले में प्रधान ने बंदूक से फायरिंग कर किसान को मौत के घाट उतार दिया। किसान के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान प्रधान द्वारा अपनी बंदूक से चलाई गोली लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। इससे शस्त्र समारोह में भगदड़ मच गई। किसान के बेटे ने प्रधान व उसके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ विजय आनंद ने प्रथम दृष्टया इसे हादसा ही माना है। थाना क्षेत्र के गांव गंधेला में शुक्रवार की रात वीर सिंह के आवास के बाहर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान ही गांव के प्रधान संजय सिंह ने वीर सिंह की बंदूक से फायर कर दिया।
गोली समारोह में मौजूद गांव निवासी किसान लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव के सीधे पेट में जा लगी और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख अफरातफरी मच गई और समारोह में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

तब तक एक जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी से लक्ष्मीकांत को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी निर्मला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। लक्ष्मी के चार बेटे हैं जो दिल्ली में ही रहते हैं।
सूचना पाकर दिल्ली से लौटे बेटे अतुल ने बताया कि माता और पिता गंधेला गांव में ही रहते थे। जबकि वे लोग दिल्ली में प्रापर्टी का काम करते हैं। बेटे का आरोप है कि प्रधान व उसके पिता जसवंत उनके परिवार से रंजिश मानते थे।

अक्सर पिता को धमकाते थे। इसलिए प्रधान ने ही गोली मारकर पिता की हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल से वीर सिंह की बंदूक भी बरामद कर ली है। सीओ का कहना है कि बेटे की तहरीर पर प्रधान व उसके पिता के खिलाफ हत्या व धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।
मामले के हर एक बिंदु की जांच की जाएगी। रंजिश चुनावी है या कुछ और यह भी पता लगाया जाएगा। सीओ के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान भाजपा समर्थित है। मौके से काले रंग की भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो भी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।