फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun echoed with Ram Dhun, Bhandara at one and a half thousand places in the district, three tons of flowers sold

Jalaun News: राम धुन से गूंजा जालौन, जिले में डेढ़ हजार स्थानों पर भंडारा, तीन टन बिका फूल

Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jalaun echoed with Ram Dhun, Bhandara at one and a half thousand places in the district, three tons of flowers sold
उरई। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जालौन जिले में उत्सव का माहौल रहा। हर रोड पर केसरिया छतरी थी।
विज्ञापन

राम धुन सुबह से ही जिले के वातारण को राम मय कर रही थी। मंदिरों में पूजन का आयोजन रहा। जिले भर में करीब डेढ़ हजार स्थानों पर भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार को सबसे ज्यादा फूलों की बिक्री हुई, उरई शहर में अकेले तीन टन से ज्यादा पुष्पों की खरीदारी हुई।
जिले के विधानसभा क्षेत्र उरई में 93, माधौगढ़ में 77 और कालपी में 80 से ज्यादा मंदिरों में विशेष सजावट हुई। ये मंदिर भगवान श्रीराम, भक्त हनुमान और ऋषि वाल्मीकि के थे। इसके अलावा शिव, राधा कृष्ण व मां शेरोवाली आदि भगवान के मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए। सुबह से ही राम धुन हर गली और मोहल्ले में गूंजने लगी थी।
विज्ञापन

माहिल तालाब, ठड़ेश्वरी मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, सिंधी मार्केट स्थित गुरुद्वारे, रामजानकी मंदिर व हुलकी माता मंदिर में भंडारे की व्यवस्था की गई थी। पूजन, पाठ व यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे से लेकर अन्य धार्मिक स्थलों पर भी प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों और चौराहों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भक्तों ने देखा। यात्राएं निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई। ठड़ेश्वरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर हुई शादी के अवसर पर अपनी ही शादी में पाठकपुरा उरई के रहने वाले दूल्हा लालजी पाठक व उनकी दुल्हन भावना खुद को नाचने से नहीं रोक सके। उनके साथ उनका परिवार भी राममय धुन में झूम उठा। नए दंपती बोले कि उनका सौभाग्य है कि इस दिन उन्हें एक जीवन साथी मिला। श्रीराम और सीता के आदर्शों के साथ जीवन जीने का प्रयत्न करेंगे।

उरई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह दिखा। मंदिरों में पहुंचकर उन्होंने अपने उत्साह को प्रकट भी किया। राजेंद्र नगर की नेहा, सुरभि व दिव्या ने मंदिर में पूजन के बाद राम मंदिर बनने की खुशी को विक्टरी साइन के साथ जताई। वहीं, बाइक पर निखिल सोनी, साक्षी सोनी व निकिता सोनी ने भी विक्टरी के साइन से श्रीराम के जयघोष लगाए। शहर में बाल राम के रूप में बालक भी नजर आए। श्रीराम की तरह धनुष के साथ पार्थ खूब धुन पर झूमे और बच्चे भी काफी उत्साहित थे।

कुठौंद। 11 रथों के साथ कुठौंद में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। झांकियों में भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण रूप में बच्चे सजे बैठे थे। पुष्प वर्षा हुई और वातावरण में जय श्रीराम की गूंज रही। झांकियों में भगवान हनुमान, शंकर, माता पार्वती आदि देवी-देवताओं के रूप में भी आकर्षक का केंद्र रहे। श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ी माता मंदिर, गड़ी वाले बाबा मोहल्ला, कारस देव, माधौंगढ़ रोड, पातालेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, अस्पताल वाली गली से होकर राम मंदिर पहुंची।
कदौरा। क्षेत्र के बबीना बागी सहित नगर में जगदीश मंदिर, बड़ी माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। मोहल्ला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। गौरव उपाध्याय, रविपाल, अंकित श्रीवास्तव, मोहन सिंह, निमेष चौरसिया, अनूप बाबा, धीरज सविता, छोटू, भानु व अंकित शिवहरे मौजूद रहे।
कालपी। प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर अयोध्या कार सेवकों को सम्मानित किया गया। नगर के पाहू लाल मंदिर, वनखंडी देवी मंदिर, टरननगंज स्थित रामजानकी मंदिर, सिद्धदात्री मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनीगंज स्थित शिव मंदिर, स्टेशन चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, भीमसेनी हनुमान मंदिर, तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर, बिहारी मंदिर, शीतला माता मंदिर, आनंदी मंदिर में पूजन समेत कई आयोजन हुए। मेला आयोजन मुन्ना लाल गुप्ता के द्वारा नगर में भगवान श्री रामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकती गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, कैलाश स्वरूप बाजपेई, नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव मौजूद रहे। इस मौके पर कार सेवक, ब्रह्मा सिंह यादव, मुन्ना चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज पांडेय, पृथ्वीराज सिंह, नरेश बिश्नोई, सुभाष परमार, राधेश्याम गुप्ता समेत 25 कार सेवकों को सम्मानित किया गया।



माधौगढ़/आटा। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्राम संधि में पगड़ी पहनकर शोभा यात्रा निकाली गई। प्राचीन मंदिर पातालेश्वर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीली पगड़ी भगवा झंडा जय श्री राम का उद्घोष के साथ यात्रा कई गांव होते हुए आगे बढ़ी, भंडारा हुआ। प्रधान प्रतिनिधि खिलोने पटेल, संतोष साहू, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामकुमार मौजूद रहे। माधौगढ़ में भी राम जानकी मंदिर के महंत रामकिशोर की मौजूदगी में शोभा यात्रा निकाली गई। रानू महाराज, आंसू सोनी, अभिषेक सोनी, शीलू सोनी, पवन प्रताप सिंह, शोभित गुप्ता, रोशन गुप्ता मौजूद रहे।
आटा के ग्राम भदरेखी में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से बड़ी माता मंदिर से होते हुए पूरे गांव के भ्रमण को निकली।
माधौगढ़। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के एक पेट्रोल पंप पर रात 12 बजे तक एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर एक रुपये की छूट दी गई। इसी तरह मुख्य बाजार में दुकानदार नीलेश तरसौलिया, आंशू गुप्ता, वटूं गुप्ता, कल्लू तरसौलिया, अवध किशोर, रामकृष्ण शिवहरे, अंकुश सुहाने ने ग्राहकों का स्वागत करत हुए उन्हें बूंदी का प्रसाद दिया। राम जानकी मंदिर धमना, गणेशजी मंदिर, रामेश्वर मंदिर, ररूवेश्वर मंदिर हरौली, हनुमान मंदिर चितौरा, ठडे़श्वरी मंदिर में रामायण पाठ हुआ।


सिरसाकलार/ऊमरी/सरावन। सिरसाकलार में संकट मोचन हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड हुआ। पिपरी अठगांव, बिरहरा, भिटारी मंदिरों में भंडारे का कार्यक्रम हुआ। सिरसाकलार में जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर ने डीजे साउंड के बीच प्रसाद वितरण किया। सचिन मिश्रा, रानू सेंगर, सानू, डिंपल राजावत व दीपक सोनी मौजूद रहे।

सरावन शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन शाला माता मंदिर से बड़ी माता मंदिर, प्राचीन भूरेश्वर, शिवमंदिर, किला वाले बड़े हनुमानजी मंदिर होते हुए शोभायात्रा पूरी हुई। ऊमरी में भी शोभायात्रा, भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed