फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Dr. Sanjay of Saidnagar got Padma Shri, orthopedic surgeon, the whole village giggled on the achievement

जालौन: सैदनगर के डॉ संजय को मिला पद्मश्री, अस्थिरोग सर्जन हैं, उपलब्धि पर पूरा गांव गदगद

Tue, 09 Nov 2021 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 09 Nov 2021 09:13 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया गांव में डॉक्टर के परिवार के कई सदस्य रहते हैं। सभी को बधाई देने वालों का तांता सा लगा है। बता दें कि डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय प्रख्यात हड्डी रोग (सर्जन) हैं और इस वक्त उत्तराखंड के देहरादून में रहते हैं।

विज्ञापन
Jalaun: Dr. Sanjay of Saidnagar got Padma Shri,  orthopedic surgeon, the whole village giggled on the achievement
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री ग्रहण करते डॉक्टर बीकेएस संजय - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन के कोटरा कस्बे के एक छोटे से गांव सैदनगर में जन्मे और पढ़े बढ़े डॉ बीकेएस संजय को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री दिया है। गांव में डॉक्टर के सम्मानित होने की खबर पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर छा गई। ग्रामीणों का कहना है कि हालांकि डॉक्टर काफी समय से गांव में नहीं रहते हैं। फिर भी उनको मिले इस महत्वपूर्ण सम्मान ने सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


वर्तमान में गांव में डॉक्टर के परिवार के कई सदस्य रहते हैं। सभी को बधाई देने वालों का तांता सा लगा है। बता दें कि डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय प्रख्यात हड्डी रोग (सर्जन) हैं और इस वक्त उत्तराखंड के देहरादून में रहते हैं। इनकी चिकित्सीय उपलब्धियों को देखते हुए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और लिम्का बुक रिकार्ड में एवं सामाजिक कार्यों के लिए इंडिया बुक ऑफ  रिकार्डस में भी आ चुका है।
विज्ञापन


डॉ संजय ने प्राथमिक ऑर्थोपेडिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण पीजीआई चंडीगढ़ व उच्चस्तरीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण दुनिया के कई देशों जैसे कि स्वीडन, स्विटजरलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया, अमेरिका से प्राप्त की है। वे पीजीआई चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर व हिमालयन इंस्टीटयूट जॉली ग्रांट में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें जापान ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, अमेरिका एवं मलेशिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने का गौरव भी प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में वह उत्तराखंड के ऑर्थोपेडिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष हैं। फिलहाल डॉ संजय उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्यकारणी परिषद के मनोनीत सदस्य हैं। डॉ संजय के पिता दयाराम पेशे से किसान थे।

जिनका करीब 20 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। गांव वालों को जैसे ही डॉ संजय की उपलब्धि का पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed