{"_id":"6318ed14e28bea426f2a90af","slug":"jalaun-demonstration-of-bhakiyu-on-the-arrest-of-farmers-orai-news-knp7169388198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : किसानों की गिरफ्तारी पर भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : किसानों की गिरफ्तारी पर भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू तहसील अध्यक्ष
- फोटो : ORAI
कोंच। जुझारपुरा सहकारी समिति के सचिव पर ऋण लेने वाले किसानों को बिना किसी नोटिस के जेल भेजने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह पटेल की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पर जुटे भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि जुझारपुरा सहकारी समिति के सचिव ऋण लेने वाले किसानों को बिना नोटिस और पूर्व सूचना के ही गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा रहे हैं।
शासन की ओर से ओटीपी योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत आरसी कट जाने के बाद भी ऋण लेने वाले किसान से ऋण की धनराशि किश्तों में जमा कराने का प्रावधान है। योजना का प्रचार प्रसार न होने से किसान इसके लाभ से वंचित हैं। सचिव किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर तहसील महासचिव डॉ. पीडी निरंजन पचीपुरा, राम प्रताप पटेल, गणेश प्रसाद, ददुआ राजा, श्यामसुंदर, जगदीश, कौशल कुशवाहा, संतोष, प्रदीप गांधी, प्रताप सिंह चंद्रपाल, प्रमोद आदि मौजूद रहे।