फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun defeated Kannauj 11-0 in football

Jalaun News: फुटबॉल में जालौन ने कन्नौज को 11- 0 से हराया

Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jalaun defeated Kannauj 11-0 in football
उरई। जालौन की मेजबानी में आयोजित 28वीं पुलिस अंतरजनपदीय कानपुर जोन की पुलिस फुटबॉल तीन दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार से इंदिरा स्टेडियम में शुभारंभ हो गया। जालौन की टीम ने कन्नौज को 11-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों से परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ फुटबाल में किक मारकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मैच में कानपुर देहात का झांसी से मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर देहात ने 7-0 से मैच जीत लिया। फतेहगढ़ और ललितपुर के बीच खेले गए मैच में ललितपुर ने बाजी मारी। ललितपुर की टीम ने तीन गोल किए, जबकि फतेहपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इसी प्रकार कानपुर नगर की टीम ने औरैया को 8-0 से हराया। इसी प्रकार जालौन की टीम ने कन्नौज को 11-0 से हराया। महिला वर्ग में कानपुर की टीम ने झांसी की टीम को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। साथ ही मानसिक अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। पुलिस महकमे में खेलकूद से न केवल अनुशासन बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। खेल तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहगढ़, औरैया, कन्नौज, इटावा, झांसी जालौन, ललितपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया गया। इस दौरान एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन उमेश कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed