फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Death of 2 newborns in PHC, ANM accused of negligence, family commits uproar

जालौन में चिकित्सा व्यवस्था का हाल: पीएचसी में 2 नवजात बच्चों की मौत, नर्स बहू से कराती है प्रसव

Mon, 24 May 2021 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 May 2021 06:51 PM IST
सार

जालौन में सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नर्स अपनी बहू से महिलाओं की डिलीवरी कराती है। पीड़ित का आरोप है कि एक हफ्ते में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Jalaun: Death of 2 newborns in PHC, ANM accused of negligence, family commits uproar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंढर में प्रसव के बाद दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद परिजनों ने डीएम और एसपी को भी शिकायती पत्र दिया। इसमें दोषियों पर कार्रवाई की बात कही और थाने में भी तहरीर दी। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक दोनों नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यदि वाकई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। रेंढर थाना क्षेत्र के गांव कुसमरा निवासी अनिल राठौर की पत्नी किरन (22) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंढर में रविवार की सुबह 11 बजे पुत्र का जन्म हुआ। आधा घंटे में पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद कुठौंदा निवासी आरती परिहार (32) पत्नी पवन ने 12 बजे पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद उनके बेटे की भी मौत हो गई। दो नवजात बच्चों की मौत से पवन कुठौंदा और अनिल कुसमरा के परिजन आ गए। नवजात बच्चों के शव अस्पताल में ही रखकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची तो परिजनों की पुलिस से भी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजनों का आरोप है कि एएनएम कृष्ण कुमारी ने स्वयं डिलीवरी न करके अपनी बहू सीमा दुबे से डिलीवरी कराई, जिस कारण नवजात की मौतें हुई हैं। कुठौंदा निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि सीमा दुबे ने पहले बच्चा उल्टा बताया, फिर साधारण होने की बात कही। सूचना पर सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, एसडीएम सालिकराम, सीओ शाहिदा नसरीन मौके पर पहुंचे।

दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने परिजनों व स्टाफ से बात की। उन्होंने मामले की जांच नदीगांव सीएचसी के अधीक्षक डीके भिटौरिया को सौंप दी है। उधर सोमवार को दोनों के परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर दोषियों की कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने थाने में भी तहरीर दी है।

इसमें डिलीवरी के बदले रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात भी एक नवजात की मौत हुई थी। वहीं पीएचसी प्रबंधन का कहना है कि दोनों बच्चे मृत ही पैदा हुए थे। देर रात सीएमओ ने बताया कि अभी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed