फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Congress will contest elections on its symbol: Vinod Chaturvedi

जालौनः अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: विनोद चतुर्वेदी

Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Congress will contest elections on its symbol: Vinod Chaturvedi
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी। - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कालपी। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस जोरशोर से भाग लेगी। अगर चुनाव आयोग से अनुमति मिली तो कांग्रेस पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। उक्त बात कांग्रेस के पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश पंचायती इलेक्शन राज्य कमेटी के नवनियुक्त सदस्य विनोद चतुर्वेदी ने कालपी में प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना खोया जनाधार पाने के लिए जुटी है। इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया कि इस बार रणनीति बनाई गई है कि प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है नई-नई तरकीबों से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन

युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, हर क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार असफल नजर आई। कालपी विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से बंधे हैं, कांग्रेस नेतृत्व जहां से आदेश देगा, वह चुनाव लड़ेंगे। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालपी आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, राकेश द्विवेदी, रामराज सिंह जादौन, डॉक्टर आरपी दीक्षित, मोहन लाल श्रीवास आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed