{"_id":"630fabb13e50e0237f114138","slug":"jalaun-campaign-against-overloaded-vehicles-11-trucks-seized-orai-news-knp715699273","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 11 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 11 ट्रक सीज
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों की चैकिंग करते एआरटीओ विनय पांडेय।
- फोटो : ORAI
जालौन। एआरटीओ, खनन विभाग व पुलिस अधिकारियों के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें टीम ने मौरंग से भरे 11 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान ऐसे ही निरंतर चलता रहेगा।
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न होने पर इटावा में नाराजगी जताई थी। उन्होंने नोटिस भेजकर एआरटीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री के तेवर देखते हुए मध्यप्रदेश से आने वाले रेत के वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
इसी के मद्देनजर बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बंगरा-जालौन मार्ग पर एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विनय कुमार पांडे, खनन अधिकारी रनवीर सिंह व सीओ जालौन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय ने बताया कि जिले में किसी भी दशा में ओवरलोडिंग होने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
माधौगढ़। चालान होने के डर से ओवरलोड बालू ट्रक चालक ने रूरा के पास मेनरोड पर ही बालू डाल दी, वाहनों के न निकल पाने से जाम लग गया।
मध्यप्रदेश से बालू खनन निरन्तर जारी है। मंगलवार रात खनिज अधिकारी सीओ जालौन चेकिंग अभियान चला रहे थे।
मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे ओवरलोड बालू ट्रक चालकों से कह दिया कि टीम आ रही है। इससे आधा दर्जन ट्रक चालकों ने रूरा के पास बंगरा-जालौन रोड पर बालू डाल दी। सुबह रोड पर पड़ी बालू देखकर ग्रामीणों में ले जाने की होड़ लग गई।
जिससे जाम लग गया। सुबह 11 बजे तक रोड के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। (संवाद)