फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun block pramukh chunav 2021 election: BJP won on six block

जालौन ब्लॉक प्रमुख चुनाव: छह पर भाजपा, तीन पर निर्दलीय जीते, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 10 Jul 2021 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 08:46 PM IST
सार

जिले की नौ में से सिर्फ चार सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। जबकि पांच सीटों पर सिर्फ एक प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध चुनना तय था।

विज्ञापन
jalaun block pramukh chunav 2021 election: BJP won on six block
विजयी प्रत्याशी अजीत सिंह व प्रेमलता द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले की नौ ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने छह पर कब्जा जमाया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इसमें डकोर सीट पर पहले ही निर्दलीय ने अपना कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन


वहीं महेवा सीट पर कड़ी टक्कर के बाद भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर चल रहा राजनैतिक घमासान शनिवार को शांत हुआ।
विज्ञापन


जिले की नौ में से सिर्फ चार सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। जबकि पांच सीटों पर सिर्फ एक प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध चुनना तय था। चार सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर सुबह से ही राजनैतिक हलचल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे रोचक मुकाबला महेवा व माधौगढ़ ब्लॉक में देखने को मिला। इसमें माधौगढ़ में भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर के बाद सिर्फ एक वोट से जीत मिली। वहीं महेवा ब्लॉक में कांटे के मुकाबले के बाद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं कुठौंद में भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित ही नहीं किया था। जिससे चुनाव दोनों निर्दलीय प्रत्याशी आमने सामने थे। मतदान के बाद जिला प्रशासन ने तय समय बाद परिणामों की घोषणा की। इसमें भाजपा को छह सीटें मिली। तो वहीं तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा नेता इसे बड़ी जीत मान रहे हैं।

इन सीटों पर रहा भाजपा का कब्जा 
1- नदीगांव
2- कोंच
3- जालौन
4- कदौरा
5- माधौगढ़
6-रामपुरा

इन तीन सीटों पर निर्दलीय जीते 
1- डकोर
2- महेवा
3-  कुठौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed