फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Beneficiaries of CM Awas will get benefit of Ujjwala and Saubhagya scheme

सीएम आवास के लाभार्थियों को मिलेगा उज्जवला व सौभाग्य योजना का लाभ

Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Beneficiaries of CM Awas will get benefit of Ujjwala and Saubhagya scheme
उरई। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त मिलने के बाद अब उन्हें सौभाग्य योजना व उज्ज्वला योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इससे जिले के चयनित 221 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए शासन की ओर से वरीयता क्रम निर्धारित किया गया है। इसमें प्राकृतिक आपदा, कुष्ठ रोग प्रभावित व कुछ अन्य वर्गों को लाभ दिया जाता है। जिले में सर्वे कराने के बाद 221 लोगों को प्रदेश सरकार की तरफ से इसका लाभ दिया गया। इसमें 218 प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तथा तीन लोग कुष्ठ रोग से प्रभावित थे।
विज्ञापन

ऐसे सभी लोगों को सरकार की तरफ से पहली किस्त उनके खाते में भेज दी गई। जिले के इन लाभार्थियों को 88 लाख 40 हजार रुपये सीधे इनके खाते में भेजे गए हैं। अब इन परिवारों को उज्ज्वला योजना व सौभाग्य योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डॉ, शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि शासन की तरफ से सभी लाभार्थियों को पहली किस्त डाल दी गई है। अब इन लाभार्थियों में से जिन लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना व सौैभाग्य योजना का लाभ नहीं मिला है तो उन्हें योजना के तहत इनका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed