फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun-Auraiya route jammed for nine hours

जालौन-औरैया मार्ग पर नौ घंटे लगा जाम

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jalaun-Auraiya route jammed for nine hours
कुठौंद में सड़क पर पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया मार्ग पर मदारीपुर के पास बुधवार रात दो बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे जाम की स्थिति बनने लगी। अभी वाहन धीरे-धीरे रेंग ही रहे थे कि अचानक दूसरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे मार्ग पूरी तरह जाम हो गया और देखते ही देखते सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। पूरी रात जाम के झाम से राहगीर व वाहन चालक परेशान रहे, सुबह 11 बजे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के यात्री कालपी के साथ-साथ जालौन-औरैया मार्ग पर लगने वाले जाम से परेशान हो चुके हैं। आए दिन दोनों प्रमुख मार्गों पर जाम बना रहता है। वहीं जालौन औरैया मार्ग पर निर्माणाधीन 10 किलोमीटर मार्ग की वजह से यहां भी आए दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता है। बुधवार रात मदारीपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर औरैया की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

जिससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनने लगी। वाहन चालक एक तरफ से किसी तरह अपने वाहन निकाल रहे थे कि इसी दौरान एक और ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। स्थिति यह रही कि छोटे वाहन तो छोड़िए बाइक सवारों को भी गांव के कच्चे रास्तों से होकर निकलना पड़ा। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने पर काफी प्रयास किया, लेकिन सब बेमतलब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया। जाम में कई रोडवेज बसें, छोटे वाहन, ट्रक आदि फंसे रहे। करीब 9 घंटे लगे जाम में यात्री भूख प्यास की बिलबिला गए। वहीं सुबह स्कूली वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सुध नहीं लेते, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed