{"_id":"602ff0afa8deab1c9a03cd57","slug":"jalaun-ammita-s-daughter-rakhi-becomes-sdm-selected-for-the-third-consecutive-time-in-pcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: एसडीएम बनीं अमीटा की बेटी राखी, लगातार तीसरी बार पीसीएस में हुई चयनित, गांव भर में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: एसडीएम बनीं अमीटा की बेटी राखी, लगातार तीसरी बार पीसीएस में हुई चयनित, गांव भर में खुशी
Fri, 19 Feb 2021 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
माता पिता के साथ एसडीएम बनी राखी (बीच में)
- फोटो : amar ujala
जालौन के एट में लोक सेवा आयोग की 2019 की परीक्षा में कोंच तहसील के अमीटा गांव की होनहार बेटी राखी ने सफलता अर्जित की है। एसडीएम पद पर चयनित हुई राखी लखनऊ मंडल में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही बेटी हैं। राखी की सफलता से पूरे अमीटा गांव में खुशी की लहर है।
ब्लॉक कोंच के ग्राम अमीटा की रहने वाली राखी ने हाईस्कूल एमजीआई कॉलेज लखनऊ और इंटरमीडिएट आईटी कॉलेज लखनऊ से उत्तीर्ण किया। पिता प्रकाशचंद्र वर्मा पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। परिजनों के मुताबिक राखी ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा दी और 2017 में वह एम्प्लॉयमेंट अधिकारी व 2018 में होमगार्ड की जिला कमांडेंट बनी।
इस बार 2019 में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए किया गया है। तीन भाई बहनों में अकेली राखी की सफलता से परिजन व नाते रिश्तेदार ही नहीं गांव वाले भी गदगद हैं। राखी का कहना है कि डॉ भीमराव अंबेडकर उनके आदर्श हैं।
विज्ञापन
राखी के बड़े भाई प्रशांत भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरे नंबर का विशांत क्रिकेट की कोचिंग में रुचि लेकर तैयारी कर रहा है जबकि सबसे छोटा निशांत इंटर में पढ़ाई कर रहा है। राखी के रिश्तेदार अनिल कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी अमीटा में रहकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। भतीजी के पीसीएस में चयन होने के बाद वे फूले नहीं समा रहे हैं। कहना है कि बचपन से ही राखी पढ़ाई में काफी तेज थी।