{"_id":"6086ffb78ebc3e8dad0e4125","slug":"jalaun-ambulance-going-to-take-patient-jhansi-falls-in-dry-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मरीज को लेकर झांसी जा रही एंबुलेंस सूखी नहर में गिरी, ऑक्सीजन पर थी महिला मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मरीज को लेकर झांसी जा रही एंबुलेंस सूखी नहर में गिरी, ऑक्सीजन पर थी महिला मरीज
Mon, 26 Apr 2021 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
सूखी नहर में गिरी एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में जालौन के कोंच से मरीज को लेकर झांसी जा रही एक एंबुलेंस ग्राम परैथा के पास अनियंत्रित होकर सूखी पड़ी नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। इसमें बैठे मरीज और उसके तीमारदारों को भी ज्यादा चोट नहीं आई।
जहां पर एंबुलेंस गिरी वहां नहर की पुलिया की रेलिंग भी टूटी हुई है। एंबुलेंस में जा रही महिला मरीज ऑक्सीजन पर थी। नगर के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी चिकित्सक डॉ आनंद स्वरुप गुप्ता की पत्नी सरोज (65) की अचानक तबियत खराब हो गई।
उनके परिजन एंबुलेंस से उन्हें झांसी ले जा रहे थे। घटना के आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस बुलाकर उन्हें झांसी रवाना किया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के गिरने का कारण फिलहाल समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं मौजूद लोग ड्राइवर को नींद आ जाना इस हादसे का कारण बता रहे हैं। बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। नहर पुल खतरनाक मोड़ पर होने के कारण वहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।