{"_id":"6307bfd0c2a8a632e21d0dfa","slug":"jalaun-abhinav-and-manish-won-the-speech-competition-orai-news-knp714648279","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : अभिनव और मनीष ने जीती भाषण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : अभिनव और मनीष ने जीती भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन
सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : ORAI
कोंच। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें जूनियर वर्ग में अभिनव और सीनियर वर्ग में मनीष पहले स्थान पर रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पुरस्कृत किया।
पं. रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 13 व सीनियर वर्ग में आठ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। श्रीराम चरित मानस विषयक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने व्याख्यान दिए। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा व्यक्तित्व में निखार लाने के अच्छे माध्यम हैं। आज के दौर में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है।
बच्चों को कड़े इम्तिहान से गुजर कर अपनी मंजिल तक पहुंचना होता है। जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान चंचल सिंह और तृतीय स्थान अंशिका ने पाया। सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर अनमोल व तृतीय स्थान पर कशिश पटेल रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में केके मिश्रा व राम शंकर छानी की भूमिका रही। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजीव रेजा ने की। विशिष्ट अतिथि ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, शिवप्रसाद निरंजन, लल्लूराम मिश्रा, कढ़ोरेलाल यादव बाबूजी, अमरेंद्र दुबे, अधिवक्ता नरसिंह गहरवार थे। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह और श्रीकांत गुप्ता रहे। संचालन डॉ. मृदुल दांतरे ने किया। इस दौरान रवींद्र पटेल, बलराम डेंगरे, अजीज शाह, पीयूष पाटकर, राजकुमार पुजारी उपस्थित रहे।