फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh laid the foundation stone for projects worth Rs 6.78 crore.

Jalaun News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 6.78 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh laid the foundation stone for projects worth Rs 6.78 crore.
उरई। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जनपद में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने की बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के अंतर्गत जिलेदारी कार्यालय (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की लागत 349.19 लाख रुपये है। इसके साथ ही उरई स्थित निरीक्षण भवन के नवनिर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया जिसकी परियोजना लागत 329.53 लाख रुपये है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 6.78 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बेतवा नहर प्रखंड से जुड़े इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए ताकि आमजन और किसानों को जल्द इसका लाभ मिल सके। यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान सहित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म घोष, सहायक अभियंता वसीम राजा, अंकित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed