फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jal sansthaan owes Rs 1.80 crore to Medical College

Jalaun News: जल संस्थान का मेडिकल कॉलेज पर 1.80 करोड़ रुपये बकाया

Fri, 30 Aug 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 30 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
jal sansthaan owes Rs 1.80 crore to Medical College
उरई। पानी पीने के बाद उसका टैक्स देने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। जिससे जल संस्थान अपनी वसूली से पिछड़ता जा रहा है। राजस्व नहीं मिलने से कई काम भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पर पानी का हर साल 60 लाख रुपये का राजस्व बनता है। जिसे तय समय में मेडिकल कॉलेज को जमा भी करना होता है। लेकिन तीन साल का मेडिकल कॉलेज ने अभी तक जल संस्थान का टैक्स नहीं चुकाया है। जिससे जल संस्थान लगातार कॉलेज को बिल व नोटिस भेज रहा है। बताते चलें कि पिछली साल से जल संस्थान ने मेडिकल कॉलेज पर टैक्स निर्धारित किया था। जिसमें दो साल का टैक्स जमा करने के लिए 1.20 करोड़ का बिल मेडिकल कॉलेज को भेजा था। इसके बाद उसने बिल जमा नहीं किया तो जल संस्थान ने नोटिस भी भेजा था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, जल संस्थान ने 2025 तक का फिर से बिल भेज दिया है। उसको जाम करने के लिए भी मेडिकल प्रशासन से कहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सोमप्रकाश ने बताया कि संस्थान ने पानी का टैक्स जमा करने के लिए फिर से मेडिकल कॉलेज को बिल भेजा है। तीन साल का करीब 1.80 करोड़ रुपये कॉलेज पर बकाया है। जिसे जमा करने के लिए कहा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से आश्वासन मिला है कि रिमाइंडर भेज दिया गया है। जल्द भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed