{"_id":"6137ad8c8ebc3e0b04439c3c","slug":"jaam-orai-news-knp6507999174","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई राठ मार्ग पर लगा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई राठ मार्ग पर लगा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर से वाहनो की लंबी लाइन लग गई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।
उरई-राठ मार्ग पर मंगलवार शाम चार बजे मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास बालू से भरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया और दोनों ओर से वाहनों की कतारे लगने लगी। जिससे यातायात बंद हो गया। जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा हुआ है। कई वाहनों को पुलिस ने कोटरा टिमरो होते हुए डकोर की ओर से निकाला।
गांव के राज गुप्ता, विक्रम राजपूत, झल्लू शाह, शिवनारायण आदि ने बताया कि स्टेट हाइवे पर निर्माण कई जगह अधूरा पड़ा है वही कई पुलिया न बनी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।