फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ITI trainees got appreciation for their models and earned money

Jalaun News: आईटीआई प्रशिक्षुओं ने मॉडलों पर पाई सराहना और की कमाई

Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
ITI trainees got appreciation for their models and earned money
उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन की ओर से गांधी महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई प्रशिक्षुओं ने मॉडल प्रस्तुत कर सरहाना पाई। लोगों कई मॉडलों को खरीदा भी।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें व्यवसाय-टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट ट्रेड के प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए तोप, ओखली, इलैक्ट्रिशियन ट्रेड में बनाए गए विद्युत निर्माण प्रोजेक्ट की सराहना हुई। पेंटर ट्रेड द्वारा बनाई गई विभिन्न सीनरी आकर्षण का केंद्र रही। प्लंबर ट्रेड द्वारा निर्मित फ्लोटिंग फाउंटेन ने सबका मनमोहा। कॉस्मेटिक्स ट्रेड की छात्राओं ने नेल आर्ट एवं मेहंदी प्रदर्शन किया। स्वीइंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी की छात्राओं ने वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से संचालित व्यवसायों के तहत लेजर कटिंग मशीन से निर्मित रिंग्स, लोगो, घड़ियां एवं सजावट के सामान प्रदर्शनी में शामिल किए गए। प्रदर्शनी में करीब आठ हजार रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन

एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सरकारी आयोजन नही है बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, प्रेरणा और पहचान का मंच बनेगा। उन्होंने नेल आर्ट कराकर प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ प्रमाणपत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को कौशल के आधार पर पहचान, मंच और अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन की उपलब्धियों का वीडियो से प्रस्तुत किया गया। जनपद में स्थापित उद्योगों के प्रतिनिधियों को अनिल पटेल, चंद्राशु थापक, रामकुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। नोडल प्रधानाचार्या नूपुर कश्यप ने आभार जताया। इस दौरान रमेश रावत, श्रवण कुमार शुक्ला, राधामोहन सक्सेना, कमलेश चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed