{"_id":"67913dc03bf869a79a01d127","slug":"itbp-jawan-was-given-final-farewell-by-giving-guard-of-honour-orai-news-c-224-1-ori1005-124965-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आईटीबीपी जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आईटीबीपी जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के पारेन गांव के आईटीबीपी जवान राहुल पाल को बुधवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गुवाहाटी में तैनात 26 वर्षीय जवान की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद गांव में गम का माहौल है। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान 32 बटालियन कानपुर के सीनियर इंस्पेक्टर ज्ञान सागर और सिपाही शैलेन्द्र प्रताप सहित आईटीबीपी के कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। गांव के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक सभी गमगीन माहौल में उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे। अंतिम विदाई के दौरान विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन और पारेन ग्राम प्रधान दिलीप भी मौजूद रहे। परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। दिवंगत जवान की पत्नी दीक्षा, जो उरई मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के लिए भर्ती हैं, इस दुखद समाचार से पूरी तरह टूट चुकी हैं।