फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Itaura-Aata road remained jammed for hours, school children stranded

Jalaun News: इटौरा-आटा मार्ग घंटों रहा जाम, स्कूली बच्चे फंसे

Wed, 19 Nov 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Itaura-Aata road remained jammed for hours, school children stranded
आटा। इटौरा- आटा मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों की मनमानी से मंगलवार की सुबह बड़ी समस्या बन गई। मौरंग से भरे कई ट्रक इटौरा के पास अचानक बीच सड़क पर आड़े–तिरछे खड़े हो गए। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में एक स्कूल बस भी फंस गई। स्कूली बच्चे करीब एक घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे इटौरा से बच्चों को लेकर निकली स्कूल बस कुछ ही दूरी बाद ट्रकों के जाम में फंस गई। एक घंटे तक बस वहीं खड़ी रही। कई अभिभावक बस में फंसे बच्चों को लेकर चिंतित दिखे। ट्रक मालिकों ने जब चालकों को फोन पर आगे का रास्ता साफ होने की सूचना दी तब जाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण यह मार्ग आए दिन जाम की चपेट में रहता है। हाल ही में प्रशासन की चेकिंग और कार्रवाई से भले ही बालू माफिया में खलबली मची हो, लेकिन ओवरलोड ट्रकों का संचालन नहीं रुक रहा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि स्कूली बच्चों की पढ़ाई और आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मरम्मत कार्य के चलते वाहनों को इस मार्ग से निकाला जा रहा है। इससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed