{"_id":"64c01f134e626d093c0d3ad4","slug":"it-will-be-difficult-to-avoid-the-third-eye-monitoring-will-be-done-orai-news-c-224-1-ori1004-1309-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीसरी आंख से बचना होगा मुश्किल, होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीसरी आंख से बचना होगा मुश्किल, होगी निगरानी
Wed, 26 Jul 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ऑपरेशन दृष्टि से जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। अभी तक जिले में 300 से अधिक कैमरें विभिन्न स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। इसके लिए पुलिस मित्र भी बनाए जा रहे हैं।
शहर व कस्बों में लूट, चोरी, टप्पेबाजी, छेड़खानी सहित आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले भर में करीब 1500 कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे होने वाली घटनाओं की फुटेज पुलिस को मिल सकेगी। जिससे पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगा सकेगी। शासन व जिला प्रशासन की पहल से ऑपरेशन दृष्टि के तहत शहर व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रधानों, समाजसेवियों, व्यापारियों, दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत मुख्य चौराहों, कोचिंग सेंटरों, स्कूल, कालेजों, बस स्टैंडों बाजार सहित अन्य स्थानो पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे शहर में होने वाले अपराधिक घटनाएं कैद हो सकेंगी। वहीं पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। जिससे अपराधियों को सजा मिल सकेगी। पूरे शहर में 350 कैमरे लगाए जाएंगे। उरई शहर के कैमरों की मॉनिटरिंग शहर कोतवाली में की जाएगी। वहीं, जिले के कस्बों की मॉनिटरिंग संबंधित थानों में की जाएगी।
विज्ञापन
एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में प्रधान, व्यापारी, समाजसेवी प्रशासन का सहयोग करेगा। उसे 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। समाज के लोग इसके लिए सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शहर मित्र बनकर अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि किसी बड़ी वारदात में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा सकें।