फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   It is wise to take precautions to prevent cyber crime: ASP

साइबर क्राइम से बचाव के लिए सावधानी बरतने में ही समझदारी : एएसपी

Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
It is wise to take precautions to prevent cyber crime: ASP
उरई। साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है।
विज्ञापन

दोस्ती होने पर छात्र-छात्राएं अपने व्यक्तिगत फोटो, वीडियो साझा करने लगते हैं, दोस्ती टूटने पर इसका गलत इस्तेमाल हो जाता है। यह बात छात्र-छात्राओं को समझाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी असीम चौधरी ने कही। उन्होंने पाठशाला में बच्चों को कानून का पाठ पढ़ाया।
शहर के राठ रोड स्थित विनायक इंटरनेशन स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी असीम चौधरी ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज में लोगों की मानसिकता भी बदल रही है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे शरारती लोग हैं जो दूसरों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन

दूर के रिश्तेदारों के अलावा कई बार घर के आसपास भी ऐसे लोग होते हैं, जो आप के साथ कुछ ऐसा करते हैं जो आप को पसंद नहीं है। ऐसे में आप को डरना नहीं, बल्कि खुलकर सामने आकर अपनी बात कहने की आवश्यकता है। कहा कि आज के समय में सभी बच्चे मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। मोबाइल फोन पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान अनजाने में किए गए कई काम भी आप को परेशानियों में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने में ही समझदारी है। अगर साइबर अपराध हो तो तत्काल इसकी सूचना 1930 पर देनी चाहिए। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहले। इससे आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान साइबर टीम ने भी बच्चों को गेम, टॉस्क आदि से बचने को कहा। इस दौरान साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, डकोर थाना राजेश पाल सिंह, साइबर एक्सपर्ट एसआई आरिफ खान, वीर विक्रम यादव, स्कूल के प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस की पाठशाला विद्यार्थियों के जीवन में बहुत कारगर साबित होगी। प्रिंसिपल दिव्यांदु त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान राम सोनी, स्वार्णिम शुक्ला, विनेश श्रीवास्तव, अभिनय निरंजन, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक ज्ञान नारायण ने किया।

छात्र शौर्य प्रताप सिंह ने सवाल पूछा कि सर हम साइबर अपराध से कैसे बच सकते हैं। इस पर एएसपी ने कहा कि सबसे पहले हमें सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी तरीके के टॉस्क, गेम आदि से बचना होगा। इसके साथ ही अगर आपके साथ धोखाधड़ी होती है तो आप थाने में इसकी शिकायत करें।

छात्रा श्रेया ने पूछा कि सर छोटे बच्चों को सजा कम क्यों मिलती है और बड़ों को ज्यादा क्यों। इस पर एएसपी ने कहा कि देश के कानून के हिसाब से सजा का प्रावधान है। अपराध करने वाले के अपराध के हिसाब से सजा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed