फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Israeli couple returned with Indian culture in their hearts

Jalaun News: भारतीय संस्कृति को दिल में बसाकर लौटे इस्राइली दंपती

Mon, 15 Apr 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 15 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Israeli couple returned with Indian culture in their hearts
उरई। स्टेशन पर जब एक विदेशी दंपती को ट्रेन में सीट नहीं मिली तो वह जीआरपी थाने पहुंच गए। जब उन्होंने अपना परिचय देकर अपनी कहानी बताई तो दिया तो थाना प्रभारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जीआरपी इंस्पेक्टर ने खातिरदारी की और फिर कुशीनगर एक्सप्रेस में उनके लिए सीट की व्यवस्था कराई। दंपती ने भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों की खुले दिल से प्रशंसा की।
विज्ञापन


हिंदी भाषा सीखने के लिए दो महीने पहले इस्राइल के मोडेन शहर निवासी ताल अल्टर (45) अपनी पत्नी माया चिपोरा (42) के साथ बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में आए। उन्होंने जलालपुर गांव के ग्राम प्रधान अरुण कुमार द्विवेदी के घर पर रहकर हिंदी भाषा सीखी। इसके साथ ही बुंदेलखंड और भारतीय संस्कृति को जाना समझा। हिंदी सीखने के बाद जब वह अपने देश जाने के लिए निकले तो हमीरपुर से कोई ट्रेन न होने की वजह से शनिवार रात ही उरई रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपने बारे में बताया। उन्होंने इस्राइली दंपती को चाय-नाश्ता कराकर उनका स्वागत किया। दंपती ने आभार व्यक्त कर भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों की खुले दिल से प्रशंसा की। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गया। वहां से नेपाल और उसके इसके बाद इस्राइल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed