फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ipl 2019 Auction Live Updates,SP,cricket,match,tv actor

आइपीएल के दो सटोरिया गिरफ्तार, 22 लाख बरामद

Sun, 10 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ipl 2019 Auction Live Updates,SP,cricket,match,tv actor
पकड़े गए सटोरियों का खुलासा करते एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले दो शातिरों को एसओजी, सर्विलांस और कालपी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से 22 लाख रुपये सहित अन्य उपकरण बरामद किए। पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले कौशिक शुक्ला निवासी मोहल्ला रावगंज कालपी व श्याम सुंदर निवासी मोहल्ला गणेशगंज कालपी को पुलिस टीम ने नौ अप्रैल की रात को मोहल्ला रावगंज स्टेशन रोड स्थित गली स्थित मकान से पकड़ा था। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 22 लाख रुपये, एक कैलकुलेटर, तीन मोबाइल फोन, पांच डायरी रजिस्टर, नौ डेबिट कार्ड, एक एलईडी टीवी, सैटअप बाक्स, रिमोट आदि बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा ऑनलाइन डिब्बे के माध्यम से खिलाते है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक सहित तीन टीमों के पुलिसकर्मी मौजूद रहें। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

----------
एक आरोपी पहले भी जा चुका जेल, एक फरार
एसपी रवि कुमार ने बताया कि पकड़ा गया कौशिक शुक्ला वर्ष 2020 में भी सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं एक आरोपी बिट्टू उर्फ सचिन दीक्षित निवासी मोहल्ला मनीगंज कालपी मौके से भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
कोतवाली पुलिस, एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़े दस सटोरियां
उरई। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ अप्रैल की दोपहर करमेर रोड हाईवे के पास स्थित खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे से आईपीएल में सट्टा खिला रहे दस सटोरियों को पकड़ लिया। टीम द्वारा पकड़े गए सटोरिया आकाश, शिवम, मनीष, राजदीप, सुभाष, सत्यम, शंकर, योगेंद्र और भरत से तलाशी में पुलिस को 9790 रुपये, सात टच मोबाइल, चार कीपैड मोबाइल बरामद हुए। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए सटोरियों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed