{"_id":"630fac4524fa2e341e7674b6","slug":"investigation-was-done-on-the-complaint-of-bad-gram-packet-orai-news-knp715700129","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब चने मिलने की सूचना, राशन की दुकानों पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब चने मिलने की सूचना, राशन की दुकानों पर जांच
विज्ञापन
उरई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड धारकों को वितरित की जाने वाली राशन सामग्री में कई जगह चना के पैकेट खराब निकले। इससे कार्ड धारकों में खासा रोष है।
मामला संज्ञान में आने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बुधवार को कई कोटेदारों के यहां पहुंचकर वितरित की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता परखी। जहां पूर्ति अधिकारी को भी सामग्री में खराबी मिली।
जिले में शासन के निर्देश पर 25 से 31 अगस्त के बीच राशन कार्ड धारकों को सामग्री वितरित की जा रही हैं। इसमें राशन कार्ड धारकों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मिलने वाली राशन सामग्री में चने के पैकेट में शिकायत आ रही हैं।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को भी एक दुकान पर चने के तीन पैकेट खराब मिले। जिसे उन्होंने हटवा दिए। उनका कहना है कि और अन्य दुकानों पर राशन सामग्री में कोई कमी नहीं मिली हैं।