{"_id":"630facfddfe30251192365b3","slug":"investigation-stuck-in-the-matter-of-asking-for-money-no-action-orai-news-knp71570128","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने के मामले में जांच अटकी, कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने के मामले में जांच अटकी, कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
आटा। सप्ताह भर पूर्व सचिव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सचिव ग्रामीणों से शौचालय के लिए 500 रुपये सुविधा शुल्क मांग रहे थे। वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने कार्यवाही के लिए कहा था, मगर अभी तक सचिव के वायरल वीडियो जांच तक ही सीमित रह गया। इस मामले में कदौरा ब्लॉक के बीडीओ जांच कर रहे हैं।
कदौरा ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों के सचिव संतोष वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिमसें वह शौचालय के नाम पर लाभार्थियों से पांच सौ रुपए की सुविधा शुल्क की मांग कर थे। संवाद न्यूज एजेंसी इस वी डियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलास्तर के अधिकारियों ने जांच के लिए बीडीओ कदौरा बृजकिशोर कुशवाहा को जांच सौंपी थी।
वीडियो वायरल हुए एक सप्ताह बीत गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। 25 अगस्त को गढ़ा ग्राम पंचायत प्रधान जगत यादव और इमिलिया प्रधान ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। उसमें आरोप लगाया था कि सचिव प्रधानों से हस्ताक्षर करने के लिए रुपए की मांग करता है।
विज्ञापन
लाभार्थियों से सीधी धनराशि की मांग करता है। इसी मामले में प्रधानों ने दूसरे सचिव की नियुक्ति की मांग की थी। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है कि वीडियो के साथ-साथ सचिव के अन्य मामलों में जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।