फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   interlocking bricks theft elegenc

इंटरलॉकिंग की ईंटें उखाड़कर घर में लगाईं

Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
interlocking bricks theft elegenc
उरई। जालौन तहसील के दहगुवा गांव निवासी दो दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्व प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता व धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र डीएम को दिया है। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम चांदनी सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से 2020 तक प्रधान रहे आदित्य कुमार उर्फ अतुल ने इंटरलॉकिंग की ईंटें उखाड़कर अपने मकान में लगा लीं। इससे सड़कें खस्ताहाल होने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

वहीं, गांव के कई लोगों के शौचालय नए दर्शाकर पैसा निकाल लिया था। हैंडपंपों के रीबोर व मरम्मत के लिए आए पैसों का भी बंदरबांट किया गया।
ग्रामीण वीर बहादुर, सौरभ पचौरी, पवन कुमार, सुनील, चंद्रपाल, श्यामबिहारी साहू, विनोद, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, दृगपाल, शिवकुमार आदि ने डीएम से मांग की है कि उक्त प्रकरण की कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed