फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Intensive checking of roadways and sleeper buses at night

Jalaun News: रोडवेज और स्लीपर बसों की रात में सघन चेकिंग

Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Intensive checking of roadways and sleeper buses at night
उरई। उच्च न्यायालय के निर्देश पर यात्री बसों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस और थाना आटा पुलिस की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा उसाका आटा पर रोडवेज और स्लीपर बसों की सघन जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान बसों में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता परखी गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी बातचीत की और उनकी सुरक्षा व सुविधाओं की जानकारी ली। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चियों से अलग से संवाद कर यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह और एसओ आटा अभिलाष मिश्रा टीम के साथ चेकिंग में मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed