फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructor unhappy, demand for regularization

दो हजार मानदेय बढ़ोतरी से अनुदेशक नाखुश, नियमित करने की मांग

Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructor unhappy, demand for regularization
उरई। अनुदेशकों ने मानदेय में दो हजार रुपये बढ़ोतरी की घोषणा पर निराशा जाहिर की है। प्रदर्शन कर नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि 1470 रुपये की कटौती कर 2000 रुपये बढ़ाना कहां का न्याय है। संजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में राजनाथ सिंह ने अधिकार बचाओ रैली कर अनुदेशकों को विनियमित करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री द्वारा भी अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने अनुदेशकों की उपेक्षा की है। रवि सिंह राजावत, अशोक सोनी ने कहा कि दो हजार रुपये मानदेय बढ़ोतरी की जगह अनुदेशकों को नियमित किया जाए। इस दौरान उदयवीर, अतुल श्रीवास्तव, उत्तम, दिलीप, अशोक साहू, पूजा अग्रवाल, संदीप प्रजापति, नरेंद्र वर्मा, हरिश्चंद्र पहारिया, मनीष शिवहरे, ओमकार, रेखा, अलका, दिव्या, मंजू, पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed