फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions were given to address the shortcomings of the CHC.

Jalaun News: सीएचसी की कमियों का दूर करने के दिए निर्देश

Mon, 05 Jan 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions were given to address the shortcomings of the CHC.
फोटो-1-रामपुरा सीएचसी का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। संवाद - फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद
रामपुरा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत एनक्वास की टीम ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुरा का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में डॉ. सुभाष चंद्र और डिवीजन क्वालिटी कंसलटेंट सहारनपुर के डॉ. उत्कर्ष प्रजापति शामिल थे। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई, स्वच्छता उपकरण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रोगी सुविधाओं, दवा वितरण प्रणाली, प्रसव कक्ष, ओपीडी, आईपीडी, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। अभिलेखों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कायाकल्प कार्यक्रम के मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया ताकि मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए गए, जिनका शीघ्र अनुपालन करने को कहा गया। अस्पताल प्रशासन ने निर्देशों का पालन कर स्वास्थ्य केंद्र को विकसित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार राजपूत भी मौजूद रहे।

फोटो-1-रामपुरा सीएचसी का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। संवाद

फोटो-1-रामपुरा सीएचसी का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। संवाद- फोटो : नगरपालिका-स्टेट बैंक मार्ग के बीच सड़क पर गिरा पड़ा पेड़। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed