फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions to take action against contractor for not constructing road

Jalaun News: सड़क न बनाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Mon, 18 Nov 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 18 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action against contractor for not constructing road
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग से काशीपुरा तक लगभग ढाई किमी मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और दूसरे ठेकेदार को कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कुठौंदा बुजुर्ग से काशीपुरा तक संपर्क मार्ग का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था। तब ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्व न होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद जब सड़क बनकर तैयार हुई तो दो साल भी नहीं चल सकी। बारिश के मौसम में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इसकी शिकायत कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने अधिकारियों से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुनः आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिसके जवाब में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता ने शिकायतकर्ता को लिखित रूप से अवगत कराया कि लगभग ढाई किमी लंबे मार्ग पर बारिश के चलते गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) में है। सड़क को गड्ढामुक्त न करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह मार्ग किसी अन्य ठेकेदार से कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही मार्ग को दुरूस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed