फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions to stop salary of PWD Executive Engineer

Jalaun News: पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 27 Jun 2024 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of PWD Executive Engineer
उरई। चुनाव के पहले दिए गए काम को गंभीरता से न लेते हुए पूरा न करने व बैठक में शामिल न होने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप उधोग बंधुओं की समस्याओं का ससमय निस्तारण किया जाए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में जनपद अग्रणी बने। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना से जनपद का विकास होता है और रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। सरकार उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं व शिकायतों के प्रति संवेदनशील है।
विज्ञापन

बैठक में रखी जा रही समस्याओं को तत्परता के साथ संबंधित अधिकारी द्वारा समाधान किया जाए। बैठक में बिजली की समस्या व बैंक में लोन से संबंधित फाइलों को न करने की समस्या डीएम के सामने उठाई गई। जिस पर उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि दस दिन के अंदर सभी फाइलों को पूरा कर लोन दिलाया जाए। किसी भी उद्योग बंधु को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व ओडीओपी योजना में जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराने में कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्रीय प्रबंधक,यूपीएसआईडीए, झांसी के बैठक में उपस्थित न होने पर उनका स्पष्टीकरण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कालपी में चुनाव के पहले उद्योग क्षेत्र में कराए गए कार्य की धीमी प्रगति व बैठक में उपस्थित न होने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अमित सक्सेना का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बिजली की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु भी निर्देश दिए। उद्यमियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्या का निराकरण शीघ्र करने हेतु निर्देश दिए गए। कालपी हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी ने मांग कि रेलवे के अंडर पास को ऊंचा किया जाए। इसके साथ ही हस्त निर्मित कागज के लिए एक डिस्प्ले सेंटर यमुना पुल के पास बनाया जाए। जिस पर डीएम ने ईओ को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, एलडीएम, सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी,कालपी हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी एवं उद्यमी गिरीश पालीवाल, उमा सिंह राठौर व अन्य प्रमुख उद्यमी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed