फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions for action on the principal and secretary for rigging in the construction of Panchayat building

पंचायत भवन निर्माण में धांधली पर प्रधान व सचिव पर कार्रवाई के निर्देश

Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action on the principal and secretary for rigging in the construction of Panchayat building
जालौन। पंचायत भवन निर्माण में धांधली पर तत्कालीन प्रधान व सचिव पर कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम ने तत्कालीन प्रधान व सचिव पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में रिकवरी के निर्देश दिए है। मामले को लेकर बीडीओ ने बताया कि 3.16 लाख की रिकवरी के निर्देश हुए है, लेकिन अभी उनके पास रिकवरी संबंधित पत्र नहीं आया है। पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण तत्कालीन प्रधान महादेवी एवं सचिव मनोज कुमार गौतम ने कराया था। निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने धांधली के आरोप लगे थे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। मानक विहीन निर्माण होने की वजह से कुछ वर्ष बाद ही पंचायत भवन की दीवारें चटक गई और फर्श उखड़ गई। मानक के अनुसार सीमेंट का प्रयोग न होने से छत भी जर्जर हो गई।
विज्ञापन

मामले को लेकर गांव के समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने 7 जनवरी 2018 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने मामले की जांच ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने 8 मार्च 2018 को मौके पर जाकर ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच की और शिकायत को सही पाया। उन्होंने अपनी जांच आख्या में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की पुष्टि की और निर्माण में व्यय की गई धनराशि के दुरुपयोग पर तत्कालीन प्रधान, सचिव दोषी माना था और दोनों से खर्च की गई 3.16 लाख की वसूली किए जाने की संस्तुति की।

जिस पर तत्कालीन प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मामला लंबित रहने के बाद एक बार फिर हाल ही में समाज सेवी ने दोवार शिकायत की। इसको जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए और तत्कालीन प्रधान सचिव के खिलाफ रिकवरी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed