फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instead of wanted, not in society but in jail

वांछितों की जगह समाज में नहीं बल्कि जेल में

Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instead of wanted, not in society but in jail
आटा थाने का निरीक्षण करते आईजी सुभाष बघेल - फोटो : ORAI
उरई। जिले नोडल अफसर बनकर पहुंचे आईजी सुभाष बघेल ने शुक्रवार की शाम से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वांछितों की जगह समाज में नहीं बल्कि जेल में हैं, इसलिए उनकी धरपकड़ में तनिक भी सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले हाईवे स्थित आटा थाने का फौरी तौर पर निरीक्षण किया। थाने को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन और एसपी दफ्तर पहुंचकर भी अधिकारियों को बताया कि वे दो रात्रि प्रवास कर जिले के अपराध की समीक्षा करेंगे। आईजी ने थाने में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के बारे में भी जानकारी की। इसके बाद नोडल अफसर का काफिला सीधे पुलिस लाइन पहुंचा, जहां अधिकारियों के साथ बैठक उन्होंने बताया कि वे अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान किन्हीं दो थानों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए और टॉप टेन अपराधियों की सूची न बनी हो तो उसे भी तैयार किया जाए। वांछितों की जगह समाज में नहीं बल्कि जेल में हैं, इसलिए उनकी धरपकड़ में तनिक भी सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि शासन की ओर से बढ़ते हुए अपराधों पर काबू पाने के लिए सभी जनपदों में नोडल अफसरों को भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में आईजी शुक्रवार की शाम हाईवे के आटा थाने पहुंचे तो वहां पुलिस कप्तान डॉ सतीश कुमार और सीओ राहुल पांडे भी मौजूद रहे। नोडल अफसर शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed