फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inspiration to lead a drug-free life

Jalaun News: नशामुक्त जीवन जीने की दी प्रेरणा

Sun, 14 Sep 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inspiration to lead a drug-free life
फोटो-13-कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत-संस्था - फोटो : credit
उरई। जीवन आनंद फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई में नशा मुक्ति अभियान एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक, मनोवैज्ञानिक डॉ. कन्हैया दुबे ने कहा कि जीवन में परेशानियां व तनाव आना स्वाभाविक है, लेकिन हमें मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए। प्रत्येक कार्य को समय से लगन और विश्वास के साथ करना चाहिए। उन्होंने नियमित योग, व्यायाम, और दिनचर्या को मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। तनाव प्रबंधन के व्यवहारिक उपाय भी छात्रों को साझा किए। संस्था के अध्यक्ष एवं राकथा मर्मज्ञ रामशंकर गौर ने नशे से दूर रहने पर बल देते हुए कहा कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और शराब शरीर तथा मस्तिष्क दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने प्रेरक गीत नशा बुरी जंजाल, न आदत डाल ये सुनते जाना के माध्यम से छात्रों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। आचार्य ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ने छात्रों व शिक्षकों को तनावमुक्त जीवन जीने और नशे की लत से बचने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ आचार्य अजय पाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज पाठक, संजय पाल, अशोक, अरविंद, गौरीशंकर मिश्रा, महावीर, समरजीत, राजकुमार खरे, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed