{"_id":"629e4ec212c42734b70b6912","slug":"inspector-suspended-for-assault-with-youth-orai-news-knp700987679","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के साथ मारपीट के मामले में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के साथ मारपीट के मामले में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रेढऱ थाना के दरोगा ने युवक को रोककर थाने ले जाकर मारपीट की। मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए है। इसकी जांच एएसपी असीम चौधरी को सौंपी गई है।
थाने में तैनात दरोगा मंयक वर्मा ने दो दिन पहले थाने में शिकायत करने गए युवक के साथ थाना के अंदर मारपीट की थी। युवक ने दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की थी। पुलिस ने रेढऱ थाने में ही दरोगा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवक का आरोप था कि दरोगा उसकी नाबालिग बहन के साथ छींटाकशी करता था। जिसकी शिकायत करने वह थाने गया था। तभी दरोगा ने उसे पकड़कर पीटा था।
एसपी रवि कुमार ने प्रारंभिक जांच में दरोगा को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं विभागीय जांच एएसपी को सौंप दी। एएसपी ने सोमवार को थाना पहुंचकर संबंधित पक्षो के बयान दर्ज किए। वहीं आरोपी दरोगा मयंक वर्मा ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को झूठा बताया है।