{"_id":"69af1da9e972d4682e0fdf1a","slug":"inspector-present-on-line-for-negligence-in-investigation-of-woman-harassment-orai-news-c-224-1-ori1005-141410-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला उत्पीड़न की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला उत्पीड़न की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। महिला उत्पीड़न के मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी प्रियंका की शादी 18 फरवरी 2018 को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी सौरभ दीक्षित से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पति सौरभ, ससुर राजेश दीक्षित, ससुरालीजन विपुल दीक्षित व रज्जन तिवारी शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते थे। बीमार होने पर उसे मायके में छोड़ देते थे।
महिला का आरोप है कि एक जुलाई 2025 को पति बच्चों को झांसी घुमाने के बहाने लेकर गए और उसे छोड़कर चले आए। जब वह ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच दरोगा प्रियंका सचान को सौंपी थी।
बताया गया कि विवेचना के दौरान दरोगा द्वारा मामले में हीलाहवाली की जा रही थी और विपक्षी पक्ष से संपर्क बनाए रखा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए दरोगा प्रियंका सचान को लाइन हाजिर कर दिया।