{"_id":"5e0ce06d8ebc3e87ca32f749","slug":"inspaction-orai-news-knp53573401","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं का निरीक्षण कर देखी अव्यवस्थ्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं का निरीक्षण कर देखी अव्यवस्थ्रा
विज्ञापन
उरई। जालौन बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने ब्लाक क्षेत्र में पड़ने वाले गोशाला हीरापुर, औरेखी, प्रतापपुरा आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशालाओं में साफ सफाई के साथ साथ अलाव व अन्य व्यवस्थाओं का दुरुस्त कराया।
गोशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की दी गई चेतावनी का असर ब्लाक के अधिकारियों में दिखने लगा है। दो दिन पहले हुई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि अगर गोशालाओं में अव्यवस्थाएं पाई गई तो ब्लाक के अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बुधवार सुबह बीडीओ महिमा विद्यार्थी हीरापुर गांव में स्थिति गोशाला में पहुंची। यहां गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर साफ सफाई कराई। उन्होंने प्रभारी को निर्देश दिए कि रात में गोशाला में नियमित अलाव जलाए जा, शिकायत मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने औरेखी व प्रतापपुरा की गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने छाया व पानी के इंतजाम देखे। उन्होंने गोशाला में मवेशियों की गिनती कर रजिस्टर का सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित रूप से गोशाला में खान-पान व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। रात में गोशाला में जिम्मेदार कर्मचारी उपस्थित रहे।
आटा क्षेत्र में अन्ना मवेशियों ने एक बार फिर कहर बरपाते हुए क्षेत्र के दो किसानों की 15 बीघा की फसल को नष्ट कर दिया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि कई बार मांग के बाद भी क्षेत्र से अन्ना पशु की समस्या खत्म नहीं हुई। जिससे आए दिन अन्ना किसानों की फसल को नष्ट कर रहे है।