{"_id":"64a863a4ca94b0ac600849b4","slug":"innocent-was-the-only-one-among-nine-sisters-died-of-snakebite-orai-news-c-224-1-ori1001-292-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नौ बहनों में अकेला था मासूम, सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नौ बहनों में अकेला था मासूम, सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जालौन जिले में घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहे मासूम को सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी दयाराम कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश गुरुवार की शाम घर के बाहर चबूतरे पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसे सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा, साथी बच्चे भागकर अंदर गए और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। ऋषिकेश नौ बहनों के बाद हुआ था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन