फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent people kept burning in the hut and the villagers remained spectators.

Jalaun News: झोपड़ी में जलते रहे मासूम और गांव वाले बने रहे तमाशबीन

Fri, 08 Nov 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 08 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Innocent people kept burning in the hut and the villagers remained spectators.
रामपुरा। थाना क्षेत्र के बहराई गांव में करीब दस बजे दयाशंकर की झोपडी़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल हो गई। आग लगी देख ग्रामीण दौड़े तो बस फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तमाशबीन बने रहे और उन्होंने बच्चों को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो मासूमों की मौत हो गई थी। दयाशंकर जब खेतों से लौटा तो वह बार-बार यही कर रहा था कि उसकी झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी है। इसलिए कोई आग बुझाने नहीं आया। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद आग विकराल हो चुकी थी। घर दूर होने पर उन्हें देर में जानकारी मिली। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ सुरेश कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी रामसिंह, थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कटियार, अनेक उपनिरीक्षक सहित भारी मात्रा में पुलिसबल, फायर ब्रिगेड गाड़ी व राजस्व विभाग के अनेक अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए ।
विज्ञापन

दयाशंकर पत्नी अनीता को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे बाजरा काटने खेतों पर गया था। जबकि अपने तीनों बच्चों से घर पर ही रहने के लिए कह गया था। लेकिन दस बजे जैसे ही जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। बताया कि उन्होंने केवल डेढ़ घंटे ही काम कर पाया था कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके घर में आग लग गई है। वह अपने बड़े बेटे को देखकर कह रहा था कि एक घंटे में ही उसका परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतला केबल पड़ा होने से हुआ हादसा : रामपुरा में दयाशंकर भूमिहीन है, वह मजदूरी करता है। घर न होने पर वह घास-फूस की झोपड़ी बनाकर अपने बच्चों के साथ रहता है। घर में रोशनी करने के लिए उसने एक केबल डाल ली थी। कई दिनों से केबल न बदलने से गुरुवार को उसमें शॉर्ट सर्किट होने से हादसा हो गया और दयाशंकर के दो बेटों की मौत हो गई। जबकि बाहर खेल रहा मासूम राज बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed