फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent fell in a water-filled tank while playing

खेलते समय पानी से भरे हौद में गिरी मासूम, मौत

Fri, 15 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Innocent fell in a water-filled tank while playing
मासूम श्रुति का फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। कुएं के पास खेल रही मासूम बच्ची की पास ही में बने हौद में गिर गई। जब मोहल्ले वालों ने मासूम को हौद में पड़ा देखा तो उसे निकाल परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर सिरसाकलार अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव नदी में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी वीरबल की तीन वर्षीय बेटी श्रुति गुरुवार की शाम चार बचे मोहल्ले में बने कुएं के पास खेल रही थी। खेलते खेलते वह कुएं के पास बनी हौद में गिर गई। हौद में पानी भरा होने से वह डूब गई। आसपास के लोगों ने जब हौद में मासूम बच्ची को पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मासूम घर में सबसे छोटी थी। उसके एक भाई व एक बहन है। मासूम का पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed