फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent death in medical college, relatives created ruckus

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 12 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 12 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent death in medical college, relatives created ruckus
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती ढाई माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा आटा निवासी मुन्ना ने ढाई माह की बेटी को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया था। आरोप है कि चिकित्सक व कर्मचारी ने इलाज में लापरवाही की। यही नहीं इलाज के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग भी की। उचित इलाज न मिलने से रात में करीब आठ बजे उसकी बेटी की मौत हो गई। युवक ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ का कहना है कि बच्चा निमोनिया से पीड़ित था। परिजन पहले गांव में ही झाडफ़ूंक कराते रहे। बच्ची के इलाज में लापरवाही नहीं की गई। दो बजे के पहले डॉक्टर ने इंजेक्शन और दवाई दी थी।फिर भी मरीज की शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed