{"_id":"5fea16e88ebc3e3d445e6110","slug":"innocent-death-due-to-collision-of-pickup-orai-news-knp602695885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
मृतक हर्ष की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। बुआ के साथ खेत से लौट रहे सात साल के मासूम को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एकलौते बेटे की मौत से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ सा टूट गया। वहीं चालक पिकअप समेत फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक और गाड़ी का पता किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के नजदीक खेतों से मटर तोड़कर रविवार की देर शाम बुआ चंद्रबली के साथ सात वर्षीय हर्ष वर्मा पुत्र हाकिम सिंह वर्मा निवासी विकास कालोनी एट अपने घर वापस आ रहा था। तभी झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से हर्ष को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मासूम हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और लहूलुहान हो गया। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। चालक मौके से पिकअप समेत फरार हो गया। चंद्रबली ने हर्ष के पिता यानि अपने भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने घायल अवस्था में हर्ष को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही घर में कोहराम मच गया। दादा लालाराम के मुताबिक हर्ष सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा एक का छात्र था। स्कूल बंद होने के कारण वह खेत पर मटर तोड़ने अपनी बुआ के साथ जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश की जा रही है।