फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Increase in the fares of three special trains for the convenience of passengers

Jalaun News: यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी

Sun, 15 Mar 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Increase in the fares of three special trains for the convenience of passengers
उरई। तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन 1 अप्रैल से 2 मई तक किया जाएगा। ट्रेन नंबर (01415-16 )पुणे-गोरखपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अप्रैल से 2 मई तक बढ़ाया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ईद और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-मुंबई के बीच चलने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन नंबर (01079-80) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का भी इसी अवधि तक संचालन किया जाएगा। वहीं वाराणसी से मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01073-74 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन भी एक अप्रैल से 2 मई तक किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को गोरखपुर, पुणे, मुंबई और वाराणसी से आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed