{"_id":"6942fa97d392f557ad076786","slug":"income-tax-survey-in-district-cooperative-bank-documents-found-incomplete-orai-news-c-224-1-ori1005-138146-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिला सहकारी बैंक में आयकर सर्वे, दस्तावेज मिले अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिला सहकारी बैंक में आयकर सर्वे, दस्तावेज मिले अधूरे
विज्ञापन
उरई। जिला सहकारी बैंक में बुधवार को कानपुर से आयकर विभाग की टीम सर्वे करने पहुंच गई। पांच घंटे जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज अधूरे मिले। इस पर टीम ने बैंक प्रबंधन को 10 दिन के भीतर पूरा रिकॉर्ड कानपुर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) के नेतृत्व में पहुंची नौ सदस्यीय टीम बुधवार को जिला सहकारी बैंक पहुंची। यहां से सीधे वह लोग मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु प्रताप सिंह के कमरे में पहुंचे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बैंक के अधिकारियों से बैंक संबंधित अभिलेख लाने को कहा। इसमें नाबार्ड, आरबीआई, बैंक योजनाओं से संबंधित अभिलेख बताए गए हैं।
टीम में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों ने बैंक के दस्तावेजों का गहनता से परीक्षण किया। बिना इजाजत के किसी को कमरे में जाना मना कर दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि यह नियमित चेकिंग है। किसी तरह का छापा नहीं है। वह लोग आयकर से संबंधित बैंक के मामलों को देखने के लिए आए हैं। बाद में फिर से आयकर विभाग के अधिकारी अपने काम में जुट गए।
विज्ञापन
साढ़े पांच बजे के आसपास अधिकारी बाहर निकले तो उनसे बात करनी चाही गई लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई बात नहीं की और टीम चली गई। टीम का नेतृत्व सहायक निदेशक विमलेश राय तथा आयकर अधिकारी अविनाश सोनवानी कर रहे थे। उनके साथ आयकर निरीक्षक कय्यूम अहमद, देव अनंत श्रीवास्तव, कुलदीप गुप्ता एवं अंकित श्रीवास्तव मौजूद रहे। सर्वे के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।